मुरैना मे कांग्रेस का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर जंजीरों में बांधा, पुतला फूंका

Morena Political News : मुरैना में कांग्रेस ने CEC के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता को मुखौटा पहनाकर जंजीरों में बांधा और पुतला जलाया। कांग्रेस ने 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुरैना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

  • एक कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर जंजीरों में बांधा गया।

  • ओवरब्रिज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

  • कांग्रेस ने 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया।

  • प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Morena Congress Protest Against Gyanesh Kumar : मुरैना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उत्तर शहर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे से रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर जंजीरों में जकड़ा हुआ दिखाया गया।

रैली ओवरब्रिज चौराहे पर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की।

मुखौटा पहनाकर कार्यकर्ता को जंजीरों में बांधा

कांग्रेस की रैली हनुमान चौराहे से शुरू हुई। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाया गया और उसे जंजीरों में बांधकर पेश किया गया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मुद्दे पर अपना विरोध जताया।

ओवरब्रिज चौराहे पर किया पुतला दहन

रैली ओवरब्रिज चौराहे पर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने पुतले को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का आरोप

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को मताधिकार से वंचित करना गंभीर मामला है। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

विनोद शर्मा ने कहा कि विरोध के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त को स्वतः संज्ञान लेकर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देशभर में उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। मुरैना में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव, प्रवक्ता हरीश पाठक, प्रदीप रजक, अजीत सिंह सिकरवार, राजकुमार पाठक, करणपाल सिंह सिकरवार, वकील बद्दी प्रसाद जाटव, किशन पंडित, सरफुद्दीन खान, बल्ली दंडोतिया, नरेश कारखोर, ओमप्रकाश खस और दीपक सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली