मुरैना में भाजपा नेत्री के घर पर फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना: BJP नेत्री के घर चुनौती देकर फायरिंग, अब बेटों को गोली मारने की धमकी; फायरिंग की घटना हुई CCTV में कैद

Morena Crime News: मुरैना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मधु दंडोतिया के घर के दरवाजे पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Morena BJP Leader House Firing Incident: भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधु दंडोतिया के घर बदमाशों ने पहले चुनौती देकर धमकी दी और कुछ घंटे बाद रात में घर के दरवाजे पर गोली चला दी। हैरानी की बात यह है कि घर में घुसकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम को ही आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बावजूद रात करीब तीन बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और भाजपा नेत्री के घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। अब बदमाश उनके बेटों को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की पटी गली का है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधु डंडौतिया का 15 वर्षीय बेटा रुद्र बुधवार शाम स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी सामने से आ रही आदतन अपराधी कान्हा डंडौतिया की बाइक से टकरा गई। इस बात पर कान्हा ने रुद्र के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट की शिकायत के बाद कान्हा ने उठाया यह कदम

बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर मधु दंडोतिया के पति दीपक ने कान्हा के पिता संजीव दंडोतिया को फोन कर शिकायत की। इससे नाराज कान्हा दंडोतिया कट्टा लेकर भाजपा नेत्री के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर धमकी दी कि आज रात घर की दीवारों में गोलियों के छेद होंगे और उसके बाद बेटे को गोली मार दी जाएगी। धमकी के बाद मधु दंडोतिया शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचीं।

पुलिस ने बुधवार शाम को कान्हा दंडोतिया के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने बुधवार शाम को ही कान्हा दंडोतिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन एफआइआर के कुछ ही घंटे बाद बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। रात करीब तीन बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से मधु दंडोतिया के घर पहुंचे और दरवाजे पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कान्हा का पिता संजीव दंडोतिया भी घर पहुंचा और कथित तौर पर धमकी दी कि अब एफआइआर कराई तो इसका अंजाम बुरा होगा।

भाजपा नेत्री मधु को फोन पर मिली धमकी

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी नेत्री और उनके परिजनों को फोन पर धमकी दी गई कि जब घर पर गोलियां चलने से नहीं रोक पाए तो बेटों को गोली मारने से भी नहीं रोक पाओगे। मधु दंडोतिया की शिकायत पर पुलिस ने कान्हा दंडोतिया, उसके पिता संजीव डंडौतिया और आकाश डंडौतिया समेत दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी संजीव दंडोतिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कान्हा के खिलाफ पहले से भी फायरिंग और धमकी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

एफआईआर के बाद भी हुई फायरिंग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

एफआइआर के बाद हुई फायरिंग ने पुलिस की कार्रवाई और शहर में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मुरैना पुलिस के सीएसपी दीपाली चंदौलिया ने बताया कि देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की है और इस मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है वही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर