चाकू से घायल ससुर शिकायत करने अंबाह थाने पहुंचा फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना : ससुराल पहुंचा आरक्षक, पत्नी से की मारपीट, बचाने आए ससुर के पेट में घोंपा चाकू, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Morena Crime News : मुरैना के अंबाह में आरक्षक पर पत्नी से मारपीट और बीच-बचाव करने आए ससुर के पेट में चाकू मारने का आरोप लगा है। घायल ससुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Constable Knife Attack : मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक आरक्षक पर पत्नी के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने आए ससुर के पेट में चाकू घोंपने का आरोप लगा है। चाकू लगने से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वारदात के बाद आरक्षक अपने पिता के साथ मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति शिकायत लेकर अंबाह थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की मेडिकल जांच कराई। हालांकि देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार घटना अंबाह थाना क्षेत्र के हीरालाल का पुरा गांव में सोमवार को हुई। घायल मोहर सिंह सखवार के मुताबिक, उसका दामाद जोगेंद्र जाटव पुलिस लाइन श्योपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह अपने पिता जयसिंह जाटव के साथ पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इस दौरान जोगेंद्र ने पत्नी से अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।

पत्नी ने पति पर बार-बार मारपीट करने का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार महिला ने पति के साथ जाने से मना करते हुए उस पर पहले भी कई बार मारपीट करने के आरोप लगाए। आरोप है कि पत्नी के इनकार से नाराज होकर जोगेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर में विवाद बढ़ने और बेटी की चीख-पुकार सुनकर पिता मोहर सिंह सखवार बीच-बचाव करने पहुंचे।

बेटी को बचाने आए पिता के पेट में चाकू घोंपने का आरोप

मोहर सिंह का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान आरक्षक जोगेंद्र जाटव ने चाकू निकालकर उनके पेट में हमला कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि घटना के बाद जोगेंद्र जाटव और उसके पिता जयसिंह जाटव मौके से चले गए। इसके बाद घायल मोहर सिंह किसी तरह अंबाह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की शिकायत दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों की कराई मेडिकल जांच

शिकायत मिलने के बाद अंबाह पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की सिविल अस्पताल में एमएलसी कराई। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। बताया गया कि देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

शादी के बाद से दहेज और कार की मांग का आरोप

मोहर सिंह ने अपनी शिकायत में दामाद और उसके परिवार पर शादी के बाद दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी की शादी वर्ष 2022 में जोगेंद्र जाटव से हुई थी। शादी से पहले चार पहिया वाहन और प्लाट की मांग की गई थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार बाद में उन्होंने एक प्लाट खरीदकर दिया, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से कार लाने के लिए बेटी पर दबाव बनाया जाता रहा।

तीन महीने पहले भी बेटी को मायके भेजने का दावा

मोहर सिंह के मुताबिक, दामाद जोगेंद्र बेटी के साथ कई बार मारपीट कर चुका है और करीब तीन महीने पहले भी विवाद के बाद उसे मायके भेज दिया गया था। अब ताजा घटना के बाद परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार