अंबाह में चिरपुरा हाईवे के पास मिला सड़ा-गला शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना: 25 फीट ऊंचे पेड़ पर लटका मिला सड़ा-गला शव, अंबाह में चिरपुरा हाईवे के पास फैली सनसनी

Ambah Dead Body Found: मुरैना के अंबाह में चिरपुरा हाईवे के पास सनसनी, खेत में 25 फीट ऊंचे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, 5 से 6 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था शव।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Dead Body Found In Morena Ambah: मुरैना जिले के अंबाह में चिरपुरा हाईवे के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक पेड़ पर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था।

हालत इतनी खराब थी कि मृतक का चेहरा विकृत हो गया और मौके पर कीड़े नीचे गिर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

खेत में बदबू आने पर किसान ने देखा शव

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चिरपुरा हाईवे से करीब 300 मीटर अंदर एक किसान मनोज कुमार खेत में फसल देखने पहुंचा था। इसी दौरान उसे तेज बदबू महसूस हुई। किसान ने पहले कुएं के आसपास जाकर देखा, लेकिन वहां कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद जब उसने आसपास तलाश की तो कुएं के पास पेड़ के नीचे जमीन पर खून के धब्बे और मांस के चिथड़े दिखाई दिए।

पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर लटका था शव

जमीन पर मिले निशानों के बाद किसान ने ऊपर की ओर देखा तो करीब 25 फीट की ऊंचाई पर एक युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। शव कई दिनों से पेड़ पर होने के कारण सड़-गल चुका था। उसमें कीड़े पड़ गए थे और नीचे भी गिर रहे थे। घटना देखकर किसान ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

चेहरा विकृत, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। प्रारंभिक जांच में शव करीब पांच से सात दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की हालत खराब होने और चेहरा पूरी तरह विकृत हो जाने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर मिला है। पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि युवक पेड़ पर इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया