महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
मुरैना

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

Eknath Shinde On India Alliance: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष के मार्च को न्यायपालिका का अपमान बताया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आकाश मसने

Highlights

  • एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

  • एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्षी मार्च को देश के इतिहास का काला अध्याय बताया।

  • एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी के शिव तांडव वाले बयान पर भी पलटवार किया।

Eknath Shinde Criticizes Rahul Gandhi And India Alliance: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों की मदद से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च को देश के इतिहास का काला बताते हुए इसे सर्वोच्च न्यायिक व्यवस्था का अपमान बताया। शिंदे ने कहा कि विपक्षी नेता इस घटना के लिए देश की 140 करोड़ जनता से माफी मांगें।

‘शिव तांडव नहीं, सत्ता के लिए बौखलाए लोगों का नाच’

राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के आंदोलन को ‘शिव तांडव’ की संज्ञा दिए जाने पर डीसीएम शिंदे ने कहा कि इस आंदोलन को शिव तांडव कहना भगवान महादेव का अपमान है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह शिव तांडव नहीं, बल्कि सत्ता के लिए बेचैन लोगों का भस्मासुरी नाच है। शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि यदि भगवान शंकर ने अपना तीसरा नेत्र खोल दिया, तो INDIA गठबंधन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

भारत को अस्थिर करने की कोशिश

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं और विपक्ष के आंदोलन इसी व्यापक साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने चीन की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग भारत को भी उतना मजबूत होते नहीं देखना चाहते।

एकनाथ शिंदे ने नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए जनआंदोलनों के उदाहरण दिए जाने पर भी विपक्ष से सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार हार के बाद विपक्ष देश में अशांति और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे का राहुल गांधी पर तीखा हमला

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि विपक्ष संविधान हाथ में लेकर घुमने वाले राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का काम कर रहे हैं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शनों और दिल्ली में जारी राजनीतिक आंदोलनों को देश के लिए खतरनाक बताया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाता है, लेकिन अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश नहीं करता। शिंदे ने सवाल उठाया कि यदि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई थी, तो तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की जीत को किस आधार पर देखा जाएगा।

‘मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति विपक्ष को खटक रही है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शिंदे ने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध और तनाव की परिस्थितियों के बावजूद भारत ने राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को 36 देशों ने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है।

एकनाथ शिंदे के अनुसार, विपक्ष को देश की प्रगति पर गर्व होना चाहिए, लेकिन वह विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयानों की पाकिस्तान में सुर्खियां बनना देशभक्ति के दावों पर सवाल खड़े करता है।

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026