मंडला में खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मण्डला

मंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज

Development Issue In Mandla: मंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरने पर बैठे नरेंद्र सिंह परिहार, मांगें पूरी न होने पर 4 जुलाई से आमरण अनशन की चेतावनी।

सजल रघुवंशी

Protest In Mandla For Roads: मंडला नगर की बदहाल सड़कों, अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ अब जनआंदोलन की शुरुआत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने नगर की जनसमस्याओं को लेकर आज से क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो 4 जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंडला नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हैं इसके बाद भी ट्रिपल इंजन की सरकार विकास में फिसड्डी साबित हो रही है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पीएचई मंत्री संपतिया उईके के ग्रह जिले में नगर के ऐसे बदहाल हालात से नाराज नरेंद्र का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित में है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरना शुरू

मंडला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने नगर की बदहाल व्यवस्था के विरोध में कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की थी।

नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में- नरेंद्र सिंह परिहार

नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं हुई, नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन

नरेंद्र सिंह परिहार ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या व्यक्तिगत हित से प्रेरित नहीं है, बल्कि मंडला शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में बड़ चौराहा से हनुमान घाट मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण, सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत।

नगर के सभी 24 वार्डों में नाला-नालियों की सफाई, महाराजपुर में अधूरे डिवाइडर निर्माण को पूरा करना तथा सभी मुक्तिधामों का सुव्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण शामिल है। नरेंद्र सिंह परिहार ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने दो दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की, तो 4 जुलाई से वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।

https://youtu.be/d1GbL6140_w?si=cxNs2JHIGPam59ai

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी