फग्गन सिंह कुलस्ते और सीएम के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मण्डला

मंडला के विकास पर CM के अपर सचिव और कुलस्ते आमने-सामने, सांसद बोले- रिजाइन देकर राजनीतिक मैदान में आओ

Mandla Development Controversy: मंडला जिले के विकास पर भिड़े अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, 40 साल के कामकाज पर उठे सवाल तो सांसद ने कहा कि इस्तीफा देकर राजनीति में आएं।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मंडला के विकास को लेकर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने किया दावा।

  • मरकाम ने जिले के पिछले 40 साल के विकास पर उठाए गंभीर सवाल।

  • मरकाम ने कहा कि 80 प्रतीशत बजट ट्राइबल फंड से।

Lakshman Markam CM Secretary Mandla Statement: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के विकास को लेकर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम और भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, मंडला दौरे पर पहुंचे अपर सचिव मरकाम ने जिले के पिछले 40 साल के विकास पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों को घेरा था।

अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए तीखा पलटवार किया है।

40 साल के विकास पर मरकाम ने उठाए सवाल

अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य प्रदेश के मंडला ने विकास के कई सुनहरे अवसर गंवा दिए। जिले का करीब 80 प्रतिशत बजट ट्राइबल फंड से आता है, इसके बावजूद यहां मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक और बड़े शैक्षणिक संस्थान नहीं खुल सके। उन्होंने कहा कि मंडला में पर्यटन, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन और मत्स्य उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इनका सही इस्तेमाल नहीं हुआ।

मंडला के विकास के लिए 5000 करोड़ की जरूरत

मरकाम ने कहा कि मंडला जिले को विकसित करने के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है। उन्होंने अमरकंटक विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि यह संस्थान मंडला में होता तो जिले को बड़ा लाभ मिलता। उनके मुताबिक, जनप्रतिनिधियों को संसद में मंडला, सिवनी और डिंडोरी के विकास के लिए मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।

सांसद कुलस्ते ने गिनाए अपने कार्यकाल के काम

मरकाम के बयान पर भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिंडोरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब जनजातीय मंत्रालय का बजट महज 4 हजार करोड़ रुपये था। उस दौरान उन्होंने रानी दुर्गावती के समाधि स्थल, भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल और रामनगर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों के विकास की शुरुआत कराई थी। उन्होंने रेलवे लाइन के अमान परिवर्तन और चार मॉडल स्टेशनों के निर्माण का श्रेय भी अपने कार्यकाल को दिया।

'राजनीतिक चश्मा है, इस्तीफा देकर मैदान में आएं'

कुलस्ते ने मरकाम के 5 हजार करोड़ रुपये के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनजातीय मंत्रालय का बजट पूरे देश के लिए होता है, केवल मंडला के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर आदिवासियों को गुमराह नहीं करना चाहिए। सांसद ने तीखे अंदाज में कहा कि अगर लक्ष्मण मरकाम को राजनीति में आना है तो पहले इस्तीफा दें और भाजपा में शामिल होकर काम करें। पार्टी तय करेगी कि किसे चुनाव लड़ाना है। उन्होंने मरकाम पर राजनीतिक चश्मे से बयान देने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!