मुख्यमंत्री मोहन यादव (सौजन्य सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

पड़ोसी राज्य के लिए CM यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान

MP government: बस्तर संभाग के जिलों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। जिसके देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के लिए 5 करोड़ और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।

पूजा सिंह

Chief Minister Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित छत्तीसगढ़ की मदद के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री भेजने की रविवार को घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ‘पड़ोसी राज्य की मदद हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है।" छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। सीएम मोहन यादव ने प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहना की और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार नजर रख रही है।

CM यादव ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, 'मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।" सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ काम कर रही हैं।

CM विष्णु देव ने जताया आभार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से मदद का हाथ बढ़ा जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश सरकार का आभार जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।

बस्तर संभाग में बाढ़ ने मचाई तबाही

बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बांध टूटने से आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में पहली बार बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ के कारण संभाग के इलाकों में भारी क्षति हुई है, कई लोग बेघर हो गए। वहीं किसानों की फसलें भी तबह  हुई है।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता