(सौजन्य सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : गाय को बचाने के लिये कुएं में उतरे, जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत

एक गाय को बचाने के चक्कर में सतना जिले में तीन लोगों को अपनी ही जान से हाथ धोना पड़ गया। संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से यहां तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात उमरी गांव में हुई।

रीना पंवार

सतना (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के सतना जिले में तीन लोगों की संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गाय को बचाने के लिए ये लोग कुएं में उतरे थे। घटना की जानकारी देते हुये नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडे बताया कि यह घटना बुधवार रात उमरी गांव में हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के एक समूह ने देखा कि एक गाय कुएं में गिर गई है जिसके बाद उनमें से तीन रस्सी के सहारे नीचे उतरे और गाय को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुएं में उतरने के बाद तीनों को सांस लेने में तकलीफ हुई। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उनकी मदद से कुछ स्थानीय निवासी गीले कपड़े से मुंह ढककर कुएं में उतरे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गांव वालों ने तीनों लोगों को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर बुलाए गए एक डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अशोक सिंह (45), रामरतन (22) और विष्णु (24) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक को बाद में छुट्टी दे दी गई जबकि डॉक्टर दूसरे की हालत पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुएं में गिरने से गाय की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह