लाड़ली बहना योजना की 37वी किस्त जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों के खातों में आई खुशियों की 37वीं किस्त; CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए ₹1500

CM Mohan Yadav In Sagar: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, सीएम मोहन यादव ने सागर के केसली से 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए ₹1500-1500।

सजल रघुवंशी

Ladli Behna Yojana 37th Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1500-1500 रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली से एक क्लिक के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के माध्यम से राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। अब सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा रही है।

ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति

यदि किसी लाभार्थी महिला को यह जानना है कि उसके खाते में राशि आई है या नहीं, तो वह आसानी से ऑनलाइन भुगतान की स्थिति देख सकती है। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प पर क्लिक कर आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर ओटीपी प्राप्त करें और ओटीपी दर्ज कर "खोजें" पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

कौन महिलाएं हैं योजना के लिए पात्र?

लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है। योजना के तहत विवाहित महिलाओं के साथ-साथ विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र मानी जाती हैं। राज्य सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से लाखों महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। यही कारण है कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक बन चुकी है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी