कूनो में गूंजेगी किलकारी 
मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क में गूंजेगी किलकारी! CM मोहन यादव की गुड न्यूज- एक और मादा चीता प्रेग्नेंट

कूनो नेशनल पार्क एक मादा चीता जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए बीते शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच 'X'पर कहा कि, यह 'चीता परियोजना' के लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है।

राहुल गोस्वामी

भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में जल्द ही किलकारी गूंजेगी। जी हां, इस नेशनल पार्क में एक मादा चीता के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है। इस बाबत खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेग्नेंट मादा चीता का फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए ये खुशखबरी सभी को दी है।

जानकारी दें कि, कूनो नेशनल पार्क एक मादा चीता जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए बीते शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच 'X'पर कहा कि, यह 'चीता परियोजना' के लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है।

CM यादव ने सोशल मीडिया मंच 'X'पर पोस्ट में कहा कि, "कूनो में खुशियां आने वाली हैं। देश के 'चीता स्टेट' मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता जल्द ही नए शावकों को जन्म देने वाली है।" यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह भी पोस्ट किया कि, '' देश के 'चीता स्टेट' मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही मादा चीता नए शावकों को जन्म देने वाली है। यह खबर 'चीता प्रोजेक्ट' की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट पारिस्थितिक संतुलन को निरन्तर बेहतर बनाने वाला सिद्ध हो रहा है"।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी)में छोड़ने का कार्य किया। यह लगभग आठ दशकों बाद हुआ, जब भारत में चीते शिकार के कारण विलुप्त हो गए थे। यह दुनिया के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण का हिस्सा था।

वहीं फिर बीते फरवरी 2023 में देश में चीतों को फिर से लाने की भारत सरकार की परियोजना के हिस्से के रूप में दक्षिण अफ्रीका से 12 अन्य चीतों को मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, भारत में अब तक 17 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 12 जीवित बचे हैं। इस प्रकार कूनो में शावकों सहित कुल चीतों की संख्या वर्तमान में 24 हो चुकी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड