खरगोन, खंडवा और आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
खरगोन

मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके: खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, खंडवा और आसपास के इलाकों में भी महसूस हुए कंपन

MP Earthquake : मध्यप्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। 14 नवंबर सुबह 9:15 बजे आए झटके खंडवा और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

शाजेब खान

Highlights :

  • मध्यप्रदेश के खरगोन क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप।

  • शनिवार 14 नवंबर को सुबह 9:15:28 बजे दर्ज हुए झटके।

  • खंडवा और आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस होने की जानकारी।

Madhya Pradesh Earthquake On November 14 : मध्यप्रदेश के खरगोन, खंडवा और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर खरगोन क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

खरगोन क्षेत्र में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59° उत्तरी अक्षांश और 75.552° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। ये स्थान धार जिले के धामनोद से लगभग 69 किलोमीटर दक्षिण और इंदौर से करीब 129 किलोमीटर दक्षिण,दक्षिण पश्चिम में बताया गया है।

खंडवा और आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके खरगोन जिले और खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। भूकंप की गहराई कम होने के कारण केंद्र के आसपास के इलाकों में कंपन महसूस होने की संभावना रही।

पहले भी कई बार कांपी है निमाड़ की धरती

खंडवा जिले और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। बीते तीन वर्षों की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

12 सितंबर 2025 : सुबह करीब 8:46 बजे खंडवा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

4 जून 2025 की रात : रात करीब 9:57 बजे खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर में 3.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र खंडवा से करीब 66 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा के पास, अमरावती के नजदीक बताया गया था।

21 जून 2024 : सुबह 9:04 बजे खंडवा और पंधाना क्षेत्र में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र खंडवा के आसपास जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

जानकारी का इंतजार

भूकंप आने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में हलचल देखी गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस