खंडवा पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

सिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस का 'मिशन सुरक्षा' एक्टिव, SP अगम जैन की मौजूदगी में विशेष कमान ट्रेनिंग पूरी

Khandwa Police Special Training: सिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस की तैयारियां तेज, कंट्रोल रूम में छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का पहला बैच संपन्न, एसपी अगम जैन ने बांटे प्रमाण-पत्र।

सजल रघुवंशी

Khandwa Police Simhastha 2028 Preparation: आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर खंडवा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, डीएसपी मुख्यालय अनिल सिंह चौहान, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सिंहस्थ मेले के दौरान पुलिस बल को विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना था।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिसकर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

भीड़ नियंत्रण से लेकर आपदा प्रबंधन तक मिला प्रशिक्षण

छह दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और संचार व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके अलावा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सॉफ्ट स्किल्स, खोया-पाया प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सहायता जैसे विषयों पर भी व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया गया। अनुभवी अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को बड़े आयोजनों के दौरान प्रभावी समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता और बेहतर पुलिसिंग के गुर सिखाए।

प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ समापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने दैनिक कार्यों में भी लागू करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रथम बैच के सफल समापन के बाद आगामी बैचों का प्रशिक्षण भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा, ताकि सिंहस्थ-2028 के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर