18 से अधिक प्रतिमाओं का चल समारोह के साथ विसर्जन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
खण्डवा

खंडवा में देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे, 18 से अधिक प्रतिमाओं का चल समारोह के साथ विसर्जन

Mahakali Visarjan : नवरात्रि के समापन के तीसरे दिन भी जारी रहा विसर्जन। शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • खंडवा में शारदीय नवरात्र के समापन के तीसरे दिन भी माता प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।

  • बुधवार को डेढ़ दर्जन से अधिक माता प्रतिमाएं चल समारोह के साथ विसर्जन के लिए निकाली गईं।

  • सियाराम चौक की महारानी महामाया महाकाली की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।

Khandwa Navratri Visarjan : खंडवा में शारदीय नवरात्र के समापन के तीसरे दिन भी माता प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को डेढ़ दर्जन से अधिक माता प्रतिमाएं भव्य चल समारोह के साथ विसर्जन के लिए निकाली गईं।

शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सियाराम चौक की महारानी महामाया महाकाली की शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

सियाराम चौक से शाम 4 बजे रवाना हुई महाकाली की शोभायात्रा

सियाराम चौक की महारानी महामाया महाकाली की प्रतिमा का चल समारोह बुधवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ। डीजे और भक्तिमय संगीत के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा को देखने और माता के दर्शन करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। देर रात तक चलने वाले इस समारोह में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

प्रतिबंध चौक पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

महामाया महाकाली की शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे प्रतिबंध चौक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। मुंबई बाजार क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान बाइक और कार चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभावित होने के चलते वाहन चालकों को सूरजकुंड से तीन पुलिया मार्ग होते हुए निकलना पड़ा।

रात 2 बजे तक चलता रहा महाकाली का चल समारोह

सियाराम चौक की महारानी महामाया महाकाली का चल समारोह देर रात करीब 2 बजे तक जारी रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु लगातार माता रानी के जयकारे लगाते रहे। रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। माता प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

मुंबई बाजार में माता के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

विसर्जन चल समारोह के दौरान मुंबई बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ माता रानी के दर्शन करने आए। सियाराम चौक की महाकाली की शोभायात्रा के कारण इस क्षेत्र में विशेष चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई और शोभायात्रा देखने के लिए लोग मार्गों पर जुटे रहे।

शहर के 18 स्थानों से निकलीं माता प्रतिमाएं

खंडवा शहर में सियाराम चौक के अलावा इंदिरा चौक, जवाहरगंज सहित करीब 18 स्थानों से माता प्रतिमाओं के चल समारोह निकाले गए। डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा। नवरात्रि समाप्त होने के बाद भी माता रानी के जयकारों से शहर गूंजता रहा और देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा