आरोपी और लड़की के हाथ पर उर्दू में लिखा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
खण्डवा

खंडवा में लव जिहाद का मामला: नाबालिग छात्रा के हाथ पर उर्दू में लिखकर दी धमकी, आरोपी युवक रेहान गिरफ्तार

Khandwa Police FIR: खंडवा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और लव जिहाद मामला सामने आया। आरोपी रेहान ने छात्रा के हाथ पर उर्दू में लिखकर धमकी दी। हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

प्रीतेश जैन

Khandwa Love Jihad Case: खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा का पीछा करने के साथ ही उसके हाथ पर उर्दू में कुछ लिखा और विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी रेहान मंसूरी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। एक दिन आरोपी ने जबरन छात्रा के हाथ पर उर्दू में कुछ लिख दिया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। डर के मारे छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मदद से वह कोतवाली थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ बताया

मामले की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे। संगठन के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव झा और जिला संयोजक रितेश कुशवाहा ने मामले को गंभीर बताते हुए इसे लव जिहाद की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा यह स्पष्ट रूप से लव जिहाद का मामला है। नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर छेड़छाड़ और धमकी दी गई। हम पीड़िता की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रेहान मंसूरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (छेड़छाड़, धमकी और नाबालिग के साथ अपराध सहित) में FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ती घटनाओं पर चिंता

यह मामला जिले में ऐसी घटनाओं की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ा रहा है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?