खंडवा रावण दहन बैठक फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
खण्डवा

Khandwa : रावण दहन की तारीख पर विवाद, प्रशासन और नवचंडी धाम के महंत की अलग-अलग राय

Dussehra 2026: नवचंडी धाम में उदया तिथि के अनुसार ग्यारस को होगा रावण दहन। बैठक में सहमति नहीं बनने पर नाराज होकर चले गए महंत बाबा गंगाराम। IG सिमाला प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • खंडवा में दशहरा पर्व पर रावण दहन की तारीख को लेकर प्रशासन और नवचंडी धाम के महंत के बीच मतभेद।

  • शहर के तीन स्थानों पर मंगलवार को रावण दहन की तैयारी, जबकि नवचंडी देवी धाम में बुधवार को आयोजन की बात।

  • महंत बाबा गंगाराम ने उदया तिथि और धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्यारस को रावण दहन कराने की बात कही।

  • पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी।

Khandwa Ravan Dahan Date : खंडवा में दशहरा पर्व पर रावण दहन की तारीख को लेकर विवाद सामने आया है। शहर के तीन स्थानों पर मंगलवार को रावण दहन की तैयारी है, जबकि नवचंडी देवी धाम स्थित मेला ग्राउंड में महंत बाबा गंगाराम बुधवार को उदया तिथि के अनुसार रावण दहन कराने की बात कह रहे हैं।

शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में प्रशासन और महंत के बीच सहमति नहीं बन सकी। नाराज महंत बैठक छोड़कर चले गए। ऐसे में शहर में दो दिन रावण दहन होने की संभावना बनी हुई है।

सुरक्षा के लिए एक ही दिन आयोजन चाहता है प्रशासन

विजयादशमी की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, सीएसपी अभिनव बारंगे, हिंदू उत्सव समिति के सदस्य और रावण दहन समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानों पर मंगलवार को ही रावण दहन कराने का सुझाव दिया।

धार्मिक परंपरा के अनुसार बुधवार को होगा दहन

नवचंडी देवी धाम के महंत बाबा गंगाराम का कहना है कि यहां नवरात्रि की पूर्णाहुति के बाद हवन-पूजन और भंडारे की परंपरा है। इसके बाद ही रावण दहन किया जाता है। महंत के अनुसार, उदया तिथि और धार्मिक विधान को ध्यान में रखते हुए बुधवार को ग्यारस के दिन आयोजन किया जाएगा।

दो आवेदन देने के बाद भी नहीं बनी सहमति

महंत बाबा गंगाराम ने बताया कि वे आयोजन की तारीख को लेकर जिला प्रशासन को दो बार आवेदन दे चुके हैं। इसके बावजूद बैठक में मंगलवार को आयोजन कराने पर जोर दिया गया, जिससे वह नाराज होकर बाहर चले गए। अब आयोजन समिति और प्रशासन के बीच सहमति बनना महत्वपूर्ण हो गया है।

IG सिमाला प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे खरगोन रेंज की आईजी सिमाला प्रसाद खंडवा जिला पहुंचीं। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्रि विसर्जन, विसर्जन कुंडों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी नजर

खंडवा में दो दिन रावण दहन की संभावना पर आईजी सिमाला प्रसाद ने कहा कि इस विषय पर मंथन जारी है। प्रयास रहेगा कि किसी को असुविधा न हो और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। फिलहाल प्रशासन एक दिन आयोजन कराने के पक्ष में है, जबकि नवचंडी धाम के महंत बुधवार को दहन कराने की बात पर कायम हैं। दशहरा से पहले इस विवाद पर अंतिम निर्णय का इंतजार है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा