खंडवा में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

खंडवा में कांग्रेस ने BJP को घेरा, शहर की उपेक्षा के लगाए आरोप; राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी उठाए सवाल

MP Congress Target BJP: खंडवा में कांग्रेस का सरकार पर चौतरफा हमला, निमाड़ संभाग मुख्यालय खरगोन बनाने का विरोध, नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा मामले की जांच की मांग।

सजल रघुवंशी

Khandwa MP Congress Press Conference: खंडवा में शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शिता, खंडवा को संभाग मुख्यालय नहीं बनाए जाने, नीट परीक्षा पेपर लीक और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित जमीन विवाद जैसे विषयों पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने इन सभी मामलों में सरकार से जवाबदेही और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

खंडवा की उपेक्षा का आरोप

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने कहा कि वर्षों से खंडवा की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जिले के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि खंडवा के विकास के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जहां पड़ोसी जिलों बुरहानपुर और खरगोन में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति दी, वहीं खंडवा आज भी कई बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक महत्व से वंचित है। उन्होंने निमाड़ संभाग का मुख्यालय खरगोन बनाए जाने की चर्चा पर भी आपत्ति जताते हुए इसे खंडवा के साथ अन्याय बताया।

संसाधनों के बावजूद विकास से वंचित होने का दावा

राजनारायण सिंह ने कहा कि भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध संसाधनों के लिहाज से खंडवा की अपनी अलग पहचान है। जिले में रेलवे जंक्शन, विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, हवाई पट्टी और राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद खंडवा को प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से वह प्राथमिकता नहीं मिल रही, जिसकी वह वास्तविक रूप से हकदार है। उन्होंने सरकार से जिले के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

राम मंदिर चंदा और नीट पेपर लीक पर सरकार से जवाब मांगा

विधानसभा प्रत्याशी उत्तम पाल ने राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर सरकार को घेरते हुए परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित जमीन विवाद की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रेस वार्ता में पार्षद मनोज मंडलोई, कांग्रेस नेता विशाल जैन, इमरान गौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/TZK8c9MDTCk?si=l6Fvq_tSbDh_xXMt

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी