खंडवा में VHP और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
खण्डवा

खंडवा में रास्ते के विवाद पर हिंदू संगठनों का चक्काजाम, कॉलोनाइजर पर 15 फीट का रास्ता बेचने का आरोप

Bajrang Dal VHP Protest in Khandwa: लक्ष्मी गार्डन के सामने कॉलोनी के 15 फीट रास्ते को लेकर विवाद। बजरंग दल और VHP ने चक्काजाम कर कॉलोनाइजर पर रास्ता बेचने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग की।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • खंडवा में कॉलोनी के 15 फीट रास्ते को लेकर विवाद।

  • कॉलोनाइजर पर निर्धारित रास्ता दूसरे पक्ष को बेचने का आरोप।

  • बजरंग दल और VHP ने इंदिरा चौक पर किया चक्काजाम।

  • संगठनों ने दी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी।

Khandwa Lakshmi Gardenroad Dispute : खंडवा में कॉलोनी के रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। माता चौक के आगे लक्ष्मी गार्डन के सामने स्थित कॉलोनी में 15 फीट के निर्धारित रास्ते को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने इंदिरा चौक पर चक्काजाम कर विरोध जताया।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में प्रभावित परिवारों को आवागमन का रास्ता उपलब्ध कराने और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

कॉलोनाइजर पर रास्ता बेचने का आरोप

विश्व हिंदू परिषद के खंडवा विभाग सहमंत्री आदित्य मेहता ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी के लिए निर्धारित 15 फीट का रास्ता दूसरे पक्ष को बेच दिया है। उनके मुताबिक, वर्ष 2008 से कॉलोनाइजर अलग-अलग परिवारों को प्लॉट की रजिस्ट्रियां कर रहा है। रजिस्ट्री के दस्तावेजों में उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर 15 फीट का रास्ता दर्शाया गया था, ताकि पीछे स्थित प्लॉटों तक पहुंचने का रास्ता बना रहे।

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने का दावा

आदित्य मेहता ने बताया कि प्रभावित परिवार इस समस्या को लेकर शासन और प्रशासन के सामने कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक रास्ते का विवाद नहीं सुलझा है। इसी के विरोध में संगठनों ने सोमवार को सांकेतिक चक्काजाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

रास्ता नहीं मिला तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कॉलोनी में पहले से निर्धारित 15 फीट के रास्ते को बहाल कराया जाए, ताकि पीछे के प्लॉटों में रहने वाले परिवारों को आवागमन में परेशानी न हो। मेहता ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने जल्द रास्ता उपलब्ध नहीं कराया तो बजरंग दल समाज को साथ लेकर इससे बड़ा आंदोलन करेगा।

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के विभाग संयोजक अजय मालवीय भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर का पक्ष भी लिया गया। अब विवाद के समाधान के लिए प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें