MP में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की अनुमति के बिना सचिव निशांत वरवड़े ने किए तबादले, ACS ने लगाई रोक

Endal Singh Kansana and Nishant Varwade controversy : कृषि मंत्री की अनुमति के बिना प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादले किए गए। आपत्ति के बाद ACS के.सी. गुप्ता ने आदेश शून्य घोषित कर निरस्त कर दिए।
mp agriculture department transfer order
सचिव निशांत वरवड़े और मंत्री एंदल सिंह कंसानाफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कृषि मंत्री की अनुमति के बिना सचिव ने जारी की तबादला सूची।

  • प्रथम श्रेणी अधिकारियों के ट्रांसफर पर हुआ विवाद।

  • मंत्री एंदल सिंह कंसाना की आपत्ति के बाद ACS ने लिया फैसला।

  • के.सी. गुप्ता ने आदेश को 'Null and Void' घोषित कर किया निरस्त।

MP Agriculture Department Transfer Controversy : मध्य प्रदेश के कृषि विभाग में अधिकारियों के तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की पूर्व अनुमति के बिना ही प्रथम श्रेणी के कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। मामला सामने आने के बाद मंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद शासन स्तर पर हस्तक्षेप हुआ और पूरी तबादला सूची को निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय कार्य आवंटन नियमों के तहत प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादलों के लिए विभागीय मंत्री का पूर्व अनुमोदन जरूरी है। आरोप है कि कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने इस प्रक्रिया का पालन किए बिना ही अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। मंत्री की सहमति नहीं लिए जाने को लेकर विभाग में विवाद की स्थिति बन गई।

मंत्री कंसाना ने नोटशीट लिखकर जताई आपत्ति

तबादला आदेशों की जानकारी मिलने पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने मामले में दखल दिया। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को नोटशीट लिखकर सचिव के आदेशों पर आपत्ति दर्ज कराई। मंत्री की नाराजगी के बाद प्रशासन हरकत में आया। कृषि विभाग के तबादला आदेशों के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

ACS के.सी. गुप्ता ने आदेश को बताया शून्य

मामले में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने हस्तक्षेप करते हुए सचिव की ओर से जारी तबादला आदेश निरस्त कर दिए। जारी निर्देश में इन आदेशों को शून्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही तबादला सूची पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब सचिव के पहले जारी आदेशों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

mp agriculture department transfer order
आदिवासी गौरव दिवस के मंच से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, कहा - देश में कोई आदिवासी नहीं

अधिकारियों की पुरानी पोस्टिंग ही रहेगी बरकरार

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों के तबादले किए गए थे, उनकी पदस्थापना पहले की तरह यथावत रहेगी। यानी संबंधित अधिकारियों को नई जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना होगा और वे अपनी पुरानी पोस्टिंग पर ही बने रहेंगे। कृषि विभाग का यह मामला अब प्रशासनिक अधिकारों और मंत्री की स्वीकृति की प्रक्रिया को लेकर चर्चा में है।