कांग्रेस नेता ने जावर में मंच से दिया विवादित बयान फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
खण्डवा

'हर काम पेपर में कंप्लीट,' तुम्हारी माई की... तुम्हारी...' जावर सिंचाई योजना पर अरुण यादव का फूटा गुस्सा

Jawar Irrigation Scheme : खंडवा की जावर उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में अरुण यादव ने कंप्लीशन पत्र दिखाकर अधिकारियों से किए सवाल। 20 दिन का अल्टीमेटम वरना होगा रेल रोको आंदोलन।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • जावर सिंचाई योजना के लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन अधिकारियों के सामने उठाए सवाल।

  • कांग्रेस नेता अरुण यादव ने मंच किया विवादित भाषा का इस्तेमाल।

  • किसानों की समस्या दूर करने के लिए दिए 20 दिन का अल्टीमेटम।

Khandwa Congress Protest Arun Yadav Statement : एमपी के खंडवा जिले में जावर उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तीखे तेवरों के साथ सामने आया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने योजना के दस्तावेज दिखाते हुए अधिकारियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि कागजों में पंप और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम पूरा बताया जा रहा है लेकिन हकीकत में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। इस दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।

कागजों में काम पूरा, फिर खेतों तक पानी क्यों नहीं?

प्रदर्शन के दौरान अरुण यादव ने सिंचाई योजना से जुड़े कंप्लीशन पत्र का हवाला देते हुए कहा कि दस्तावेजों में पंप और खेतों तक पानी पहुंचाने का काम पूरा दर्ज है जबकि योजना अब भी अधूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी काम कागजों में पूरे हो चुके हैं तो किसानों के खेतों तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा।

यादव ने ये भी आरोप लगाया कि अधूरी योजना का दो बार शुभारंभ किया जा चुका है। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से कहा 'तुम्हारी माई की... तुम्हारी...' ये विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

20 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो रेल रोको आंदोलन

जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खंडवा ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में हुए धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। भाषण के बाद अरुण यादव ने संबंधित अधिकारियों को मंच पर बुलाकर ज्ञापन सौंपा और योजना की खामियां दूर करने के लिए 20 दिन का समय दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर रेल रोको आंदोलन करेगी।

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही

प्रदर्शन में शामिल हरदा से कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने भी सिंचाई योजना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए पानी नहीं मिल रहा है जबकि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों को बचाया जा रहा है।

दोगने ने जावर उद्वहन सिंचाई योजना यानी जावर माइक्रो इरिगेशन परियोजना का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही। उन्होंने योजना में कथित भ्रष्टाचार की CBI जांच कराने की मांग भी की ताकि जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आ सके।

योजना की खामियों और आरोपों पर जवाब का इंतजार

करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से 52 गांवों को सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई गई जावर उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कांग्रेस ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। आंदोलन के बाद अब संबंधित विभागों के जवाब और कार्रवाई पर नजर रहेगी। कांग्रेस ने 20 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट