इधर पत्नी की अर्थी उठी, उधर पति ने खा लिया जहर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

13 साल के प्रेम का प्रताड़ना के साथ अंत! इधर पत्नी की अर्थी उठी, उधर पति ने खा लिया जहर

Madhya Pradesh से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसने 13 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया। यहां एक पत्नी की मौत के बाद सदमें गए पति ने भी अर्थी श्मशान घाट तक पहुंचते ही जहर खा लिया।

सौरभ शर्मा

MP husband wife suicide case: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसने 13 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया। यहां एक पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई, लेकिन असली सदमा तब लगा जब उसकी अर्थी श्मशान घाट तक पहुंची ही थी कि पति ने भी जहर खा लिया। इस खौफनाक कदम के पीछे प्रताड़ना के गंभीर आरोप और झूठी तोहमत की ऐसी कहानी है, जिसने एक 12 साल के मासूम को अनाथ कर दिया।

यह झकझोर देने वाली घटना खंडवा के बड़ाबम क्षेत्र की है। मंडलोई परिवार की बहू रीना (40) ने बुधवार को जहर खा लिया था। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही इंदौर से रीना के मायके वाले पहुंचे। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर ही पति आशीष और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ससुराल वालों की वजह से ही रीना ने आत्महत्या की है।

अर्थी श्मशान में, पति ने सड़क पर खाया जहर

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रीना का शव घर से श्मशान घाट के लिए निकला, पति आशीष ने घर के बाहर सिहाड़ा रोड पर जहर खा लिया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। रीना मूल रूप से इंदौर की थीं और उन्होंने 13 साल पहले आशीष से लव मैरिज की थी। उनका 12 साल का एक बेटा भी है। शादी के कुछ साल तो अच्छे बीते, लेकिन बाद में रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और प्रेम कहानी का अंत इस दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुआ।

'मैं रीना के पास जा रहा हूं...'

मरने से पहले आशीष मंडलोई ने अस्पताल में परिजनों से कहा कि रीना के घरवाले झूठे आरोप लगा रहे हैं। उसने कहा, "पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर मेरे साथ मारपीट की गई। मैंने रीना से प्यार किया था, इसलिए लव मैरिज की। मैंने कभी प्रताड़ित नहीं किया। झूठे आरोपों ने मुझे तोड़ दिया है। अब मैं जीना नहीं चाहता। रीना के पास जाना चाहता हूं।" वहीं मृतका के परिजनों ने पति आशीष पर किसी अन्य महिला से संबंध होने, मारपीट करने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, आशीष के पिता शिवकुमार मंडलोई ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि रीना को घर में हमेशा सम्मान मिला। फिलहाल, कोतवाली पुलिस के टीआई अशोक सिंह चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता