जीवाजी यूनिवर्सिटी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला

Jiwaji University Paper Leak: ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक कॉलेज में पेपर लीक का मामला सामने आया है, जिसके चलते परीक्षा रद्द कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर फिजिक्स का प्रश्नपत्र समय से पहले ही छात्रों को बांट दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को परीक्षा के पहले दिन ही 4 अप्रैल को होने वाला फिजिक्स का पेपर परीक्षार्थियों को दे दिया गया जिससे पेपर लीक होने की आशंका पैदा हो गई।

स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत फिजिक्स का पेपर रद्द कर दिया। इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए परीक्षा अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

जीवाजी की परीक्षा व्यवस्था की खुली पोल

खबरों के अनुसार यह मामला आरोन कॉलेज का है, जहां बीते बुधवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कॉलेजों में बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा शुरू हुई थीं। बताया जा रहा है कि ​​​​पहले ही दिन ही गलत पेपर खुलने की वजह से जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। एनईपी के तहत पहले दिन मेजर सब्जेक्ट का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की पाली में था, जबकि बीएससी थर्ड ईयर के पेपर में लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं।

अब मई में आयोजित होगी यह परीक्षा

पेपर लीक की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 4 अप्रैल को प्रस्तावित बीएससी थर्ड ईयर फिजिक्स की परीक्षा रद्द कर दी है। अब जीवाजी विश्वविद्यालय ने नया प्रश्नपत्र तैयार कराने के लिए प्रस्ताव विशेषज्ञों के पास भेज दिया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशा कुमारी के मुताबिक, यह परीक्षा अब मई में आयोजित की जाएगी और इसकी नई समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।

कुलसचिव का बयान भी आया सामने

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव राजीव मिश्रा ने परीक्षा रद्द करने संबंधी जानकारी दी। वहीं उच्च शिक्षा के अतिरिक्त संचालक प्रोफेसर कुमार रत्नम ने कॉलेज प्राचार्य से इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है। उल्लेखनीय है परीक्षा में नकल क़ो लेकर पहले ही जीवाजी यूनिवर्सिटी आरोपों से घिरा है। एनएसयूआईं ने इसको लेकर आंदोलन छेड रखा है। उन्होंने नकल करते वीडियो भी जारी किए थे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी