जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल (Image- Social Media) 
मध्य प्रदेश

कार्यकर्ताओं के बीच ये हॉलीवुड हीरो कौन? जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल, देखें VIDEO

Jitu Patwari-Jaivardhan Singh Video: जयवर्धन सिंह को दूर खड़े देख जीतू पटवारी ने कहा मैं गाड़ी में से देख रहा था की कार्यकर्ताओं के बीच यह हॉलीवुड का हीरो कौन खड़ा है।

अर्पित शुक्ला

Jeetu Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के चाचौड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे जीतू पटवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को दूर खड़ा देख जीतू पटवारी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “मैं गाड़ी में से देख रहा था कि कार्यकर्ताओं के बीच यह हॉलीवुड का हीरो कौन खड़ा है!”। ये दिलचस्प वाकया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थक इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में साझा कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों नेता चाचौड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक ऋषि अग्रवाल, प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र

वहीं मध्य प्रदेश में 16 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। जिनमें कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह और राजेंद्र शुक्ला का नाम शामिल है।

जीतू पटवारी ने अपने पत्र में कहा है कि जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें पद पर बनाए रखना नैतिक रूप से उचित नहीं है। उनका तर्क है कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि सरकार अनैतिक आचरण और देश के अपमान का समर्थन कर रही है। बजट सत्र से ठीक पहले इस मांग ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या विपक्ष इस मामले को सदन के भीतर भी जोर-शोर से उठाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे