तालाब से बरामद शव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

जबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Two Brothers Drowned In Jabalpur: जबलपुर के रामसागर तालाब में दो भाई डूब गए। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में एक भाई का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

प्रीतेश जैन

Jabalpur News: जबलपुर के गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार दोपहर नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, धमधा गांव के रहने वाले करण और अर्जुन तालाब में नहाने पहुंचे थे। अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और ग्रामीणों को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

अर्जुन का शव बरामद, करण की तलाश जारी

सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (SDERF) टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोक दी गई, जिसे मंगलवार सुबह फिर से शुरू किया गया। करीब दो घंटे की खोज के बाद 19 वर्षीय अर्जुन का शव तालाब से बरामद कर लिया गया, जबकि 17 वर्षीय करण की तलाश अभी भी जारी है।

भाई को बचाने के लिए कूदा था अर्जुन

स्थानीय जानकारी के अनुसार, करण तालाब में नहाते समय जलकुंभी में फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई अर्जुन भी पानी में कूद गया, लेकिन वह भी जलकुंभी में फंस गया और दोनों डूब गए।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार दूसरे भाई की तलाश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन और SDERF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज