कविता डेथ केस (सोर्स- डिजाइन इमेज) 
जबलपुर

कविता डेथ केस में बड़ा अपडेट, अदालत में टली सुनवाई; मृतक का परिवार लगातार उठा रहा CBI जांच की मांग

Hearing Postponed Kavita Case: जबलपुर के कविता नागार्जुन संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, जज के न बैठने से कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब 22 जून को होगी सुनवाई।

सजल रघुवंशी

Kavita Death Case Jabalpur Update: जबलपुर से सामने आए ट्विशा शर्मा जैसे केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, कविता नागार्जुन डेथ केस की सुनवाई जिला अदालत में टल गई है और अब अगली सुनवाई 22 जून को होगी। गौरतलब है कि कविता के पिता लगातार इस मामले को संदिग्ध मौत से जोड़ रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को पीड़ित परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग उठाई गई है और इसी सिलसिले में अंतरिम आवेदन पेश किया गया था। हालांकि कोर्ट में जज के न बैठने से रिवीजन की सुनवाई टल गई।

कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

कविता के पिता ने मामले में अदालत में रिवीजन याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई 3 जून को निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी अधिवक्ता मनीष वर्मा, विनोद सिसोदिया, डीसी सागर और निधि सोनकर ने दी। उन्होंने बताया कि जबलपुर के आर्मी एरिया में कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से कविता के पिता, चेन्नई के कोयमबेडू निवासी पी. दक्षिणामूर्ति, लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

पिता इस आधार पर मान रहे मौत को संदिग्ध

मृतक कविता के पिता दक्षिणमूर्ति का सवाल है कि सदर स्थित जैक आरआरसी के ऑफिसर्स मेस के बाथरूम में कविता के गिरने की घटना के बाद भी उसे समय पर उपचार क्यों नहीं मिल सका। उनका कहना है कि घटनास्थल से मिलिट्री अस्पताल की दूरी मात्र 10 मिनट की थी लेकिन कविता को अस्पताल पहुंचाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। गंभीर हालत में भर्ती कराए जाने के बाद अगले दिन उसकी मौत हो गई।

एक साल बाद भी मामले में दर्ज नहीं हुई एफआईआर

मृतक कविता के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के एक साल बीत जाने के बावजूद गोराबाजार पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसे लेकर उन्होंने जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि कविता का विवाह 2 मार्च 2025 को तमिलनाडु के डिंडगुल निवासी तथा सेना में पदस्थ मेजर डॉ. ओम नागार्जुन के साथ हुआ था। ऐसे में देखना होगा कि सीबीआई जांच वाले इस मामले में अगली सुनवाई में क्या होता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी