पीड़ित छात्र (फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

LG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Jabalpur Students Protest: जबलपुर के न्यू जबलपुर ITI के छात्रों ने एलजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया। नौकरी के नाम पर छात्रों से 6-6 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

प्रीतेश जैन

Jabalpur ITI Job Fraud : निजी आईटीआई संस्थान न्यू जबलपुर ITI के छात्रों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एलजी कंपनी में नौकरी का भरोसा देकर उन्हें नोएडा बुलाया गया, जहां ट्रेनिंग और ड्रेस के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए गए। नौकरी नहीं मिलने पर छात्र जबलपुर लौटे और संस्थान के बाहर प्रदर्शन किया।

छात्रों के अनुसार 8 जून को संस्थान की ओर से करीब 60 विद्यार्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। इसमें नोएडा स्थित एलजी कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलने और करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का दावा किया गया। इसके बाद छात्र तय तारीख पर 23 जून को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे।

होटल में कराया फर्जी चयन, फिर मांगे 6-6 हजार रुपये

रेलवे स्टेशन पर शुभम समद्दर नाम का व्यक्ति छात्रों को अपने साथ होटल ले गया। वहां औपचारिक इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया का नाटक किया गया, जिसमें 49 छात्रों के चयन की बात कही गई। इसके बाद ट्रेनिंग, यूनिफॉर्म और अन्य खर्चों का हवाला देकर प्रत्येक छात्र से 6-6 हजार रुपये नकद और ऑनलाइन जमा कराए गए।

डायरेक्टर ने पैसे देने से रोका, तब तक हो चुकी थी वसूली

छात्रों का कहना है कि इसी दौरान ITI संस्थान के डायरेक्टर राजकांत नेमा का फोन आया और उन्होंने किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की सलाह दी। हालांकि तब तक 45 छात्र पैसे जमा कर चुके थे। जब छात्रों ने संबंधित व्यक्ति से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे तो उसे शक हो गया कि उसकी पोल खुल सकती है।

डिनर का बहाना बनाकर एजेंट हुआ फरार

आरोप है कि शुभम समद्दर ने सभी छात्रों को डिनर के लिए एक जगह बुलाया और भोजन का ऑर्डर देने के बाद दूसरे होटल से अपना सामान लेकर मौके से फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद छात्रों को ठगी का एहसास हुआ।

जबलपुर लौटकर किया प्रदर्शन, थाने में शिकायत

जबलपुर वापस आने के बाद छात्रों ने पूरी घटना संस्थान के डायरेक्टर को बताई और जमा की गई रकम लौटाने की मांग की। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद जब पैसे वापस नहीं मिले तो छात्रों ने संस्थान के बाहर प्रदर्शन किया और ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि संस्थान प्रबंधन ने जल्द ही पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिया है। यदि तय समय में रकम वापस नहीं मिली तो वे मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

https://youtu.be/INSwqq6d_Us?si=0HDkgK6zs1tAjg6h

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी