जुएल ओराम (फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

पश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी

BJP Reaction West Bengal Violence: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

प्रीतेश जैन

Jual Oram News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की निंदा की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जुएल ओराम ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ममता बनर्जी पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ओराम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तनाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करेगी और हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जुएल ओराम ने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना ही सरकार का लक्ष्य है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान स्थिति “ट्रांजिशन पीरियड” जैसी है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य में स्थिरता और सुशासन स्थापित करना है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल