वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में पानी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को पार्षद ने दी परिवार बढ़ाने की सलाह; VIDEO हुआ वायरल

Madhya Pradesh News: पार्षद को जब महिलाओं ने बताई पानी की समस्या, तो दी गई परिबार बढ़ाने की सलाह। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पार्षद भरत सिंह रघुवंशी का वीडियो।

सजल रघुवंशी

Indore Ward 70 Parshad Viral Video: बढ़ता तापमान, बढ़ती पानी की समस्या और पार्षद जी का जबाव परिवार तो बड़ा होना चाहिए, नहीं बढ़ेगा तो काम कैसे चलेगा? मुसलमानों को देखो। अब पार्षद जी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल, इंदौर के वार्ड नंबर 70 में लोकनायक नगर की महिलाएं जब पानी की समस्या को लेकर पार्षद के पास पंहुची तो उन्होंने समस्या का समाधान करने से पहले परिवार बढ़ाने की सलाह देना ज्यादा जरूरी समझा। बताया जा रहा है कि शहर के 85 में से 14 वार्डों में नर्मदा जल सप्लाई और बोरिंग दोनों की व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

'ज्यादा बच्चे हो जाएंगे तो नहलाएंगे कैसे, पानी है कहां?'

कुछ महिलाएं जब अपनी शिकायत लेकर वार्ड नंबर 70 के पार्षद भरत सिंह रघुवंशी के पास पहुंचीं तो उन्हें अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दी गई। इस पर महिलाओं ने जवाब में कहा कि जब पानी ही उपलब्ध नहीं है तो इतने बच्चों की देखभाल कैसे होगी। वहीं, निगम प्रशासन का कहना है कि मांग और आपूर्ति में अंतर आ गया है। जहां ज्‍यादा संकट है वहां पानी मुहैया करा रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों की मैपिंग कर रहे हैं।

गर्मी में पानी की बढ़ती समस्या

बता दें की गर्मी की वजह से इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। कुछ क्षेत्रों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कई बोरिंग सूख चुके हैं। वहीं कुछ इलाकों में नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। परदेशीपुरा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लोग सुबह करीब 4 बजे ही साइकिल और ठेलों पर डिब्बे लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं। पानी भरने में रोजाना 2 से 3 घंटे तक का समय लग रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

चार साल से जल संकट से जूझ रहे लोग

वार्ड 64 के चितावद क्षेत्र में महिलाओं ने ऐलान किया है कि जब तक नियमित नल जल आपूर्ति नहीं होगी, वे पानी का बिल जमा नहीं करेंगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से जल संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=aEghid807C4

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा