सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बीजेपी विधायक का वीडियो  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर में बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर के काफिले का वीडियो वायरल, चलती कारों के गेट से लटके दिखे समर्थक

Usha Thakur Viral Video: बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर का समर्थकों के साथ काफिले में सफर करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • चलती कारों के गेट से लटककर सफर करते नजर आए समर्थक।

  • विधायक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था वीडियो।

BJP MLA Usha Thakur Political Convoy Viral Video :भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर के समर्थकों के साथ काफिले में सफर करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चलती कारों के गेट से समर्थक लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी के साथ दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। काफिले में एक साथ कई गाड़ियों के चलने से सड़क पर यातायात प्रभावित होता भी दिखाई दे रहा है।

विधायक के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुआ वीडियो

इस मामले में खास बात ये है कि वीडियो किसी अन्य सोशल मीडिया यूजर ने नहीं बल्कि खुद विधायक ऊषा ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

चलती कारों के गेट से लटककर सफर करते दिखे समर्थक

वायरल वीडियो में काफिले की कई कारें एक साथ सड़क पर चलती दिखाई दे रही हैं। इनमें कुछ समर्थक चलती गाड़ियों के गेट से बाहर लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। इस तरह चलती कार से बाहर निकलकर यात्रा करना सड़क सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। अचानक संतुलन बिगड़ने या वाहन के ब्रेक लगाने की स्थिति में गंभीर हादसा होने की आशंका रहती है। इसके अलावा काफिले में एक साथ कई कारों के चलने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है।

आम लोगों पर कार्रवाई, जनप्रतिनिधियों के काफिले पर सवाल

यातायात पुलिस आम वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत देती है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान और अन्य कार्रवाई भी की जाती है। कई बार सोशल मीडिया पर सामने आए ऐसे वीडियो पर पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में भी यातायात पुलिस वीडियो के आधार पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी?

लंदन में 30 महीने में पूरा किया 36 महीने का कोर्स; पत्नी की मौत की खबर पर भी सरदार पटेल ने नहीं रोके कदम

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, अरुणाचल से आंध्र तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश