इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई एअरपोर्ट  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर सुमित्रा महाजन की सुरक्षा में चूक; VIP लाउंज में अचानक पहुंचा अनजान व्यक्ति

Indore Airport Security Lapse: इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पास VIP लाउंज में पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर एयरपोर्ट के VIP लाउंज में सुमित्रा महाजन की सुरक्षा में चूक का मामला।

  • पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के पास अचानक पहुंचा अनजान व्यक्ति, नशे में होने की आशंका।

  • बातचीत के दौरान दो बार असहज हुईं सुमित्रा महाजन, PA ने CISF को दी सूचना।

  • CISF के जवान व्यक्ति को अपने साथ ले गए, एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।

Security Lapse Involving Sumitra Mahajan At Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के VIP लाउंज में एक अनजान व्यक्ति अचानक उनके पास पहुंच गया।

व्यक्ति की गतिविधियों और बातचीत के तरीके से उसके नशे में होने की आशंका जताई गई। इस घटना के दौरान सुमित्रा महाजन दो बार असहज हुईं। मामले की जानकारी मिलने पर CISF के जवान व्यक्ति को अपने साथ ले गए।

वीआईपी लाउंज में अचानक पहुंचा अनजान व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, सुमित्रा महाजन इंदौर एयरपोर्ट पर अहिल्या स्मारक को लेकर चर्चा के सिलसिले में पहुंची थीं। इसी दौरान वीआईपी लाउंज में एक अनजान व्यक्ति अचानक उनके पास आ गया। शुरुआत में उसने राजनीतिक विषयों पर बातचीत की, लेकिन कुछ देर बाद वह इधर-उधर की बातें करने लगा। उसकी बातचीत और व्यवहार से सुमित्रा महाजन असहज हो गईं।

ताई के सहायक ने दी सीआईएसएफ को सूचना

घटना के दौरान सुमित्रा महाजन के साथ मौजूद उनके पीए राजेश मिश्रा ने स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को अपने साथ ले गए। वीआईपी लाउंज जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी अनजान व्यक्ति का इस तरह पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

बिना पहचान दर्ज किए जाने देने पर उठे सवाल

मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि सुमित्रा महाजन के पास अचानक पहुंचे व्यक्ति से एअरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है, इंदौर एअरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को है, ऐसे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का एअरपोर्ट में प्रवेश कर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है

सुरक्षा व्यवस्था पर ताई ने जताई नाराजगी

इस घटना को लेकर सुमित्रा महाजन ने नाराजगी जताई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जैसी विशिष्ट व्यक्ति की मौजूदगी वाले वीआईपी लाउंज में किसी अनजान व्यक्ति का अचानक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना अहम होगा कि एयरपोर्ट प्रबंधन और सीआईएसएफ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और सुरक्षा में संभावित चूक को लेकर क्या स्पष्टीकरण देते हैं।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी