Sajjan Singh Verma Statement: राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी और मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया के सामने साफ कहा कीकल रात को 11 बजे तक बैठक चली। पुलिस, प्रशासन के साथ खूब तकरार हुई। हमारा नेता आ रहा है, हमारी भी रिस्पॉन्सिबिलिटी है। हम प्रशासन के काम में हस्तक्षेप करना नहीं चाहते।
सज्जन सिंह वर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी का कोई नेता आ जाए, संघ का कोई नेता आ जाए, वो जिधर से रूट बोले उधर तय हो जाता है। हम चाहते हैं कि हमारा नेता जल्दी आ जाए, वो चाहते हैं कि घुमा-फिरा के सड़कों से 1 घंटा लेट लाएं। इसमें कोई किंतु-परंतु होना नहीं चाहिए, इतना पुलिस फोर्स है, इतना प्रशासन है, क्या इतनी व्यवस्था नहीं कर सकते, रेडिसन से ईमानदारी से यदि रूट ठीक कर दो, 15 मिनट में राहुल जी यहां आ जाएंगे।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की अभी तक परमिशन नहीं दी, रूट बार-बार चेंज कर रहे हैं। इससे मंशा साफ झलक रही है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम से केंद्र से लेकर प्रदेश तक का प्रशासन पूरा घबराया हुआ है। जो इस तरह की बातें हो रही हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की इनके पिताजी भी नहीं रोक पाएंगे राहुल गांधी को तो, वही लोगों को रोकने के सवाल पर कहा की ये जगह-जगह बसें रोकेंगे, ये बिल्कुल प्लानिंग चल रही है, खूब बैठकें चल रही हैं कि कांग्रेस को दूर रोक दो, लेकिन छात्र इतना उत्साहित है कि पैदल दौड़ लगाता हुआ इस मैदान पर आएगा।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की इस देश में जितना सत्ता का महत्व है, उससे ज्यादा महत्व विपक्ष का होता है। पर यहाँ विपक्ष को कुचल देना चाहते हैं। एक देश का लीडर ऑफ अपोजिशन आ रहा है, छात्रों की गूँज में, पार्टी से अलग हटके कार्यक्रम है, उसमें आपने वर्मा आयोग की रिपोर्ट लगा दी, राजीव जी की हत्या लगा दी, इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं, मतलब, यहाँ का प्रशासन और मोहन यादव की सरकार नपुंसक हो गई है क्या, क्या इतना उसमें कुव्वत नहीं है कि एक व्यक्ति के कार्यक्रम को संभाल सके
सज्जन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कहा की नितिन नवीन आए, मोहन भागवत आए, तो तब तो इन्हें जरा सी भी दिक्कत नहीं आई उनके प्रोटोकॉल में, प्रधानमंत्री के बाद यदि कोई पद है, लीडर ऑफ अपोजिशन का होता है, राहुल गांधी का, हम फिर एक बार कोशिश कर रहे हैं, आज प्रशासन से फिर बैठक है, यदि मानते हैं तो ठीक है, नहीं तो डंके की चोट पर कार्यक्रम होगा, जिसमें दम हो रोक लेना, करके देख लेना। यहाँ हजारों लोग घुस जाएंगे तुम्हारे घरों में, हजारों छात्र आ रहे हैं लाखों की संख्या में।
सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े आयोजनों और खर्च को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा,सागर में 50 लोग जहरीली शराब पीकर मर गए, बालाघाट में कुपोषण से 50 बच्चे मर गए, कई जगह इस तरह की घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं।लोगों को शिक्षा दे रहे हो कि तेल नहीं खाना चाहिए, सीतारमण भी बोल रही हैं वित्त मंत्री कि तेल मत खाओ, शक्कर मत खाओ और अपना जन्मदिन का महिमामंडन करने के लिए अरबों रुपये का तेल जलाया है
सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कांग्रेस में कथित फूट वाले बयान पर भी पलटवार किया।अभी नितिन नवीन बोलके गए कांग्रेस में बड़ी फूट है, बड़ी कोई एकता नहीं है, ये तो नकली एकता दिखा रहे हैं, सज्उजन सिंह वर्मा ने कहा की कैलाश के मन का दर्द आ गया, अब खेल खत्म हो गया। इसलिए नितिन नवीन समझ ले कि फूट कांग्रेस में नहीं है, भारतीय जनता पार्टी में है।