राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले देखें ट्रैफिक प्लान (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
इंदौर

राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट, लागू होगा रूट डायवर्शन; बाहर जानें से पहले देखें प्लान

Rahul Gandhi Indore Visit Traffic Plan: राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्शन प्लान जारी, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक।

सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर में 19 सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्शन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक 5 जगह होगा स्वागत

राहुल गांधी दोपहर करीब 1:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक पांच स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इनमें लवकुश चौराहा, एमआर-10 चौराहा, विजय नगर चौराहा और रेडिसन के समीप का क्षेत्र शामिल है। इन स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालक समय का अतिरिक्त मार्जिन लेकर निकलें।

दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्शन

इंदौर पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्शन की व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। ट्रैफिक दबाव और जरूरत के अनुसार व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में वाहन ले जाने से बचने को कहा गया है, जहां कार्यक्रम या स्वागत के कारण अनावश्यक भीड़ और ट्रैफिक दबाव बन सकता है।

शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए निकलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी शाम करीब 5 बजे रेडिसन होटल से भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। यहां वे करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे, जबकि मंच पर उनका समय लगभग एक घंटे रहने की जानकारी है। कार्यक्रम के बाद रात करीब 9 बजे वे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसलिए शाम के समय रेडिसन होटल, कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोग यात्रा की योजना पहले से बना लें।

समय बचाने के लिए प्रशासन की लोगों से खास अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें और जरूरत के मुताबिक परिवर्तित मार्गों से यात्रा करें। पीक समय में अनावश्यक वाहन लेकर निकलने से बचने तथा जरूरत पड़ने पर पीक-एंड-ड्रॉप या किराये के दोपहिया वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य अति-आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। ऐसे में आम लोगों के लिए बेहतर होगा कि वे कल दोपहर से रात तक इन इलाकों में जाने से पहले अपना रूट और समय जरूर जांच लें।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी