इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा

Indore News: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से टक्कर मारी। एक आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है, आरोपी गिरफ्तार विभाग में मचा हड़कंप।

सजल रघुवंशी

Indore Police Constable Hit By Car: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रात्री गश्त के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस आरक्षकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, यह मामला इंदौर के बिजलपुर बीट का है, जहां रात में गश्त कर रहे दो आरक्षक सड़क पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने अनियंत्रित होकर दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

आरक्षक के पैर में आई चोट

इस हादसे में आरक्षक प्रमोद त्यागी के पैर में चोट आई है, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरे आरक्षक भूरालाल जामले को पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए चोईथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सामने निकलकर के आया है कि कार एक पुलिसकर्मी ही चला रहा था जिसने की आरक्षकों को टक्कर मारी, फिलहाल मध्य प्रदेश के इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने क्या बताया?

इंदौर पुलिस ने बताया कि जिस कार ने कॉन्स्टेबलों को टक्कर मारी थी, उसे डीपीआर लाइन में तैनात पुलिसकर्मी विजय चौहान चला रहा था। वह नशे में था और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

बिजलपुर में ड्यूटी पर थे कांस्टेबल

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल प्रमोद त्यागी और भूरालाल जमले शुक्रवार देर रात बीट बिजलपुर में ड्यूटी पर थे। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। बाइक पर गश्त के दौरान, दोनों दुर्गा नगर एबी रोड के पास खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

लोगों ने की पुलिस वालों की मदद

घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया, उन्होंने तुरंत दोनों पुलिसकर्मियों की मदद की। लोगों ने घायल कांस्टेबलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना