इंदौर के डेली कॉलेज पहुंचे सीएम मोहन यादव फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर : संघ की बैठक के बाद डेली कॉलेज पहुंचे CM मोहन यादव, RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

Mohan Yadav And RSS Meeting at Daly College:संघ की 3 दिवसीय बैठक के समापन के बाद CM मोहन यादव इंदौर के डेली कॉलेज पहुंचे। वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सरकार-संगठन के तालमेल पर चर्चा संभव।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का समापन।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को डेली कॉलेज पहुंचे।

  • संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात।

CM Mohan Yadav Meets RSS Leaders In Indore : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के समापन के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंदौर के डेली कॉलेज पहुंचे।

यहां वे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

तीन दिवसीय बैठक के बाद CM की मुलाकात

डेली कॉलेज में हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का डेली कॉलेज पहुंचना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार और संगठन के तालमेल पर चर्चा संभव

मुख्यमंत्री की संघ पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार-संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुलाकात में किन मुद्दों पर बातचीत होगी, यह साफ नहीं है।

सामाजिक मुद्दों पर हुआ था मंथन

संघ की तीन दिवसीय बैठक में सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, आरक्षण और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में देशभर से आए पदाधिकारियों ने इन मुद्दों पर अपने विचार रखे। इंदौर में हुई इस बैठक के बाद अब संघ और प्रदेश सरकार के बीच संवाद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं।

बीएल संतोष भी कर चुके हैं मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। लगातार हो रही इन बैठकों को सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के नजरिए से देखा जा रहा है। अब मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में इसके संभावित संदेश और नतीजों पर नजर रहेगी।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत