Narendra Modi 12 Years Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में विशेष अभिषेक-पूजन एवं आराधना की। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की गई।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए तथा महाआरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है और करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
मंत्री सिलावट ने कहा कि जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर भी बीजेपी नेताओ के द्वारा हवन पूजन किया गया, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी खजराना गणेश मंदिर पहुचे और यहाँ पर आयोजित हवन में हिस्सा लिया ।