सीएम मोहन यादव (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक कदम; 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी उनके भूखंड की निशुल्क रजिस्ट्री

CM Mohan Yadav Announcement: पीएम मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में की बड़ी घोषणा।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Free Land Registry For Rural Families MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए इस अभियान को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती एक साथ मनाई जा रही है।

प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा लोगों के भूखंड की होगी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुशासन और सेवा संकल्प से जुड़े महाअभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख से अधिक लोगों के लिए उनके स्वयं के भूखंड की रजिस्ट्री कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को उनके भूखंड की रजिस्ट्री निशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना से मिल रही पारंपरिक कारीगरों की मदद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनकी कार्यकुशलता को सामने रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ-साथ कलाकारों तथा पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए इंदौरवासियों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियों की जानकारी भी दी।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब

एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल पर लगाई मुहर