पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में महिला से मंगलसूत्र लूट का खुलासा, 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

Indore Chain Snatchers Arrested: इंदौर की द्वारकापूरी थाना पुलिस ने महिला के गले से चैन छिनने वाले बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया है।

अंशुल मुकाती

Indore Chain Snatching Case: इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र, पैंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी सहित करीब 4 लाख रुपये का माल बरामद किया है। चोरी का माल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

8 जून को हुई थी वारदात

पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे गुमास्ता नगर स्थित झूलेलाल मंदिर के पास वैष्णव कॉलेज के पीछे एक महिला से काली एक्सेस सुजुकी स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना के बाद थाना द्वारकापुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

200 से ज्यादा CCTV खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दो आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात कबूल कर ली।

चोरी की स्कूटी भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों से करीब ढाई लाख रुपये की सोने की चैन, 50 हजार रुपये का पैंडल और लगभग एक लाख रुपये कीमत की चोरी की स्कूटी बरामद की है। जांच में सामने आया कि स्कूटी थाना परदेशीपुरा क्षेत्र से चोरी की गई थी। चोरी का माल खरीदने वाले शुभम रैकवार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढें:

सीसीटीवी बन रहे पुलिस की तीसरी आंख

इंदौर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस की तीसरी आँख बन रहे है, शहर में वारदात के दौरान अपराधियों की करतूत इन कैमरों में कैद हो जाती है जिसके बाद आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए आसान होता है, द्वारकापुरी पुलिस ने कहा कि शहर में स्नैचिंग और लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस