इंदौर के लसूड़िया में सनसनीखेज वारदात (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: कॉलोनी में प्रवेश से रोका तो चौकीदार पर चढ़ाई कार, इलाज के दौरान मौत

Indore Crime Case: इंदौर के लसूड़िया में सनसनीखेज वारदात, कॉलोनी में कार एंट्री पर पूछताछ से भड़के युवक राजा कुमावत ने चौकीदार और महिला पर चढ़ाई कार, इलाज के दौरान चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की मौत।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Indore Security Guard Death Case: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कॉलोनी के गेट पर तैनात चौकीदार को कार से कुचलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलोनी में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवक ने चौकीदार और एक महिला को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की मौत हो गई।

गेट पर पूछताछ को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र मालवीय कॉलोनी के गेट पर चौकीदारी कर रहे थे। इसी दौरान राजा कुमावत नामक युवक अपनी महिला मित्र के साथ कार से कॉलोनी पहुंचा। चौकीदार ने कॉलोनी के नियमों के तहत दोनों को रोककर पूछताछ की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

गुस्से में चौकीदार और महिला को मारी टक्कर

विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि कार सवार युवक ने गुस्से में चौकीदार और वहां मौजूद महिला पर कार चढ़ा दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान चौकीदार ने तोड़ा दम

अस्पताल में उपचार के दौरान चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की मौत हो गई। वहीं, घायल महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि, आरोपी की तलाश इंदौर पुलिस द्वारा तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान हो जाएगी और उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

हत्या सहित धाराओं में मामला दर्ज

मामले की सूचना मिलने पर लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी और कार की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विवाद और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई