हिमाचल में हुए बस हादसे की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के स्कूली बच्चो की बस खाई में गिरी, हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास हुआ हादसा, आठ घायल

Indore School Bus Accident Himachal Pradesh: हिमाचल के स्पीती जिले में एक दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमे इंदौर के स्कूली बच्चे घायल हुए है, बच्चो को नजदीक एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मनाली के पास हादसा, इंदौर के स्कूली बच्चों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त।

  • सात विद्यार्थियों सहित कुल आठ लोगों के घायल होने की खबर।

  • वाहन में हिमालय पब्लिक स्कूल के 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार।

  • कोकसर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

School Bus Accident Eight Injured: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में इंदौर के स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मनाली से अटल टनल की ओर जाते समय कोकसर क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे में इंदौर के सात विद्यार्थियों सहित कुल आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हिमालय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी थे सवार

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में इंदौर शहर के हिमालय पब्लिक स्कूल के 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार थे। हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ, जब टेंपो ट्रैवलर मनाली से रोहतांग दर्रे की ओर होते हुए कोकसर से अटल टनल की तरफ बढ़ रहा था। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है

कुछ घायलों को मनाली तो कुछ को सिस्सू भेजा

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। कुछ घायलों को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को सिस्सू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। घायलों की स्थिति और उपचार को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन लगातार जानकारी जुटा रहा है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

कोकसर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट बनवाए गए हैं और उनके परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है, बताया जा रहा है की बचे वहा घुमने के लिए गए हुए थे, फिलहाल परिजनों को मामले की सुचना दी गयी है, वही बच्चो के स्वास्थ पर भी नज़र रखी जा रही है।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे