दिल्ली में पुरस्कार लेते महापौर पुष्यमित्र भार्गव  सोर्स – सोशल मीडिया
इंदौर

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ हवा में इंदौर का जलवा; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देश में मिला दूसरा स्थान

Indore Ranking In Clean Air: स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ हवा में भी इंदौर का बजा डंका, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान। दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित हुआ इंदौर।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Clean Air Survey 2026 Delhi: स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहा इंदौर अब स्वच्छ वायु प्रबंधन के मामले में भी देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो गया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में इंदौर ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में इंदौर को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के निर्धारित मानकों के अनुसार इंदौर में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई स्तरों पर काम किया गया। शहर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

सड़कों की सफाई से धूल प्रदूषण पर नियंत्रण

इंदौर शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से सड़कों की सफाई की जा रही है, जिससे सड़क किनारे जमा धूल और उससे होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिली है।

शहर में बढ़ाया गया ग्रीन बेल्ट

वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए शहर में बड़े स्तर पर ग्रीन बेल्ट विकसित किए गए हैं। पौधारोपण और हरियाली के विस्तार के जरिए शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। इससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ शहर के वातावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिली है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

शहर में परिवहन से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया गया है। डीजल और पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। परिवहन क्षेत्र में किए गए इन प्रयासों का असर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के रूप में सामने आया है।

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ हवा में भी रिकॉर्ड

इंदौर पहले ही स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में दूसरा स्थान हासिल कर शहर ने स्वच्छ वायु प्रबंधन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छता के साथ पर्यावरण और वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों से इंदौर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमका है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए