इंदौर की सड़कों पर उतरीं 8 शक्ति मोबाइल टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा सख्त! सड़कों पर उतरीं 8 विशेष शक्ति मोबाइल टीमें

Women Safety Indore: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस का बड़ा कदम, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के चारों जोन में 8 शक्ति मोबाइल वाहन तैनात।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Indore Women Safety On Raksha Bandhan: इंदौर में रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में 8 विशेष शक्ति मोबाइल वाहनों को पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया है। इन टीमों का मुख्य फोकस महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और मनचलों पर निगरानी रखना होगा।

इंदौर नगरीय क्षेत्र के चारों जोन में 2-2 शक्ति मोबाइल तैनात की गई हैं। ये टीमें शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगी। त्योहारों के दौरान जहां महिलाओं और आम नागरिकों की आवाजाही ज्यादा रहेगी, वहां इनकी मौजूदगी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

महिला पुलिसकर्मियों की टीम रखेगी नजर

प्रत्येक शक्ति मोबाइल में एक महिला उपनिरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ दो महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। टीमों को संदिग्ध गतिविधियों, छेड़छाड़ और महिलाओं को परेशान करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने सभी टीमों को सतर्क और सक्रिय रहकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपत्तिजनक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, निर्भीक और सहज वातावरण उपलब्ध कराना है।

पुलिस की अपील- परेशानी होने पर तुरंत दें सूचना

इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि राखी के त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति मोबाइल लगातार निगरानी करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी