इंदौर पुलिस ने विजयनगर के मैरियट-रेडिसन कॉरिडोर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन सर्विलेंस अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

मैरियट-रेडिसन कॉरिडोर पर इंदौर पुलिस का ड्रोन सर्विलेंस, कानून व्यवस्था के लिए ड्रोन से हाईटेक निगरानी शुरू

Indore Police Drone Surveillance: इंदौर पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विजयनगर के मैरियट-रेडिसन कॉरिडोर के इलाकों में विशेष ड्रोन सर्विलेंस अभियान चलाया

अंशुल मुकाती
Indore Police Drone Surveillance: शहर में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इंदौर पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट ने मैरियट और रेडिसन होटल कॉरिडोर समेत विजयनगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में विशेष ड्रोन सर्विलेंस अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरों के जरिए हॉटस्पॉट और शैडो एरिया की निगरानी की गई।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर इस अभियान में इंदौर पुलिस की ड्रोन यूनिट ने मैरियट होटल, रेडिसन होटल, सर्विस रोड, मालवी नगर और आसपास के चिन्हित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा का बारीकी से अवलोकन किया गया।

ड्रोन इनपुट के आधार पर हुई सघन चेकिंग

ड्रोन सर्विलेंस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना विजयनगर पुलिस, बीट स्टाफ और एफआरवी टीमों ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को समझाइश देकर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इंदौर की नाईट लाइफ का केंद्र माना जाता है विजय नगर

मैरियट-रेडिसन और विजयनगर का इलाका इंदौर की नाइट लाइफ का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट संचालित हैं। देर रात तक लोगों की आवाजाही और भीड़ के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए इंदौर पुलिस ने ड्रोन सर्विलेंस का सहारा लिया है, जिससे पूरे क्षेत्र पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढें:

इंदौर बढते क्राइम को रोकना पुलिस के लिए है बड़ी चुनौती

इंदौर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। चोरी, लूट, मारपीट, सड़क हादसों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस पारंपरिक गश्त के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का भी सहारा ले रही है। खासकर विजयनगर जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है, कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में ड्रोन सर्विलेंस जैसे हाईटेक उपाय पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ाने और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां