Indore Police Action: इंदौर में बड़ा खुलासा, ड्रग्स और सट्टा नेटवर्क में फंसे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ जारी। 
इंदौर

ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा

Indore Police Action: इंदौर में बड़ा खुलासा, ड्रग्स और सट्टा नेटवर्क में फंसे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ जारी।

सजल रघुवंशी

Indore Police Big Action Against Betting And Drug: इंदौर में ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने कई आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं कुछ चर्चित नामों से भी पूछताछ की गई है।

जांच में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना पटवारी ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा भी खेलता था।

इंदौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की बड़ी कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पहले संजय और इरफान को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों का सात दिन का रिमांड लिया है, जबकि आरिफ खान को 16 जुलाई तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

नाना पटवारी और मानव गंगवानी के बयान किए गए दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने दो युवतियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं, नाना पटवारी से पूछताछ की गई और मानव गंगवानी के बयान भी दर्ज किए गए। पूछताछ में एक युवती ने दावा किया कि उसकी नाना पटवारी से पहले से पहचान थी और उसने एक फ्लैट में उनके साथ ड्रग्स का सेवन किया था। इसके लिए पुलिस पर्याप्त सबूत भी जुटा रही है, पुलिस जांच में संजय कौशल उर्फ रोनी के ऑनलाइन सट्टे से जुड़े लेन-देन के भी सुराग मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक तीन से चार अन्य लोगों के नाम भी शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, तीन से चार अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। इसके साथ ही एक ऑनलाइन ऐप की जानकारी भी मिली है, जिसके जरिए क्रिकेट सहित अन्य खेलों पर ऑनलाइन सट्टा नाना पटवारी के द्वारा खेला जा रहा था, फिलहाल पुलिस ऐप से जुड़े वित्तीय लेन-देन, नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/Fv4T3Bqoov8?si=QLVQ2z7IyAa-QIQl

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज