इंदौर पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: रिटायर्ड आर्मीमैन निकला मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख रुपए

Retired Army Man Arrested : इंदौर के पंढरीनाथ क्षेत्र में 29.65 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिटायर्ड आर्मीमैन मास्टरमाइंड निकला है, जिसने मंदिर में 1 लाख 11 हजार रुपए दान कर दिए थे।

प्रीतेश जैन

Indore Loot Case : इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में 24 मई को हुई 29 लाख 65 हजार रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड आर्मीमैन निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 लाख 50 हजार रुपए नकद और लूट की रकम से खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपए की कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई को स्क्रैप कारोबारी मुकुल अग्रवाल की कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

मास्टरमाइंड को थी लेन-देन की पूरी जानकारी

लूट की वारदात की जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड रिटायर्ड आर्मीमैन चंद्रशेखर मुकाती था। वह सीधे तौर पर कारोबारी के यहां काम नहीं करता था, लेकिन एक अन्य स्क्रैप कारोबारी के यहां काम करने के दौरान उसे मुकुल अग्रवाल के कारोबार, कलेक्शन सिस्टम और रोजाना होने वाले बड़े लेन-देन की पूरी जानकारी थी।

सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1 लाख 11 हजार रुपए

इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथी प्रवीण, अमर, फिरोज और कपिल भंडारी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक आर्थिक तंगी और महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि लूट के बाद आरोपी राजस्थान के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 1 लाख 11 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिपकर फरारी काट रहे थे।

कई राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

इंदौर पुलिस ने महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम से खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपए की कार भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल पुलिस 22 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद कर चुकी है और शेष राशि की तलाश जारी है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट