क्राइम ब्रांच की जांच में चाइनीज कनेक्शन के साक्ष्य (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

ऑपरेशन मैट्रिक्स: इंदौर में अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी में चाइनीज कनेक्शन, जाँच में जुटी क्राइम ब्रांच

Cyber Fraud Chinese Connection Indore: अंतरराज्यीय साइबर ठगी में बड़ा खुलासा, ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत पकड़े गए आरोपियों का चीन और टेलीग्राम गिरोह से कनेक्शन, गेमिंग QR कोड के जरिए चल रहा था काला खेल।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Operation Matrix Indore: अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ इंदौर अपराध शाखा ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, अब मामल में पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो रहे है ।

पूछताछ में टेलीग्राम के जरिए संचालित कथित चीनी चैनल और समूहों का भी जिक्र सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि बैंक खातों से जुड़ी जानकारी जैसे खाता नंबर, आईएफएससी कोड, इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन जानकारी और पंजीकृत मोबाइल नंबर हासिल कर संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब इन बातों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

5 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन

जांच के दौरान यूको बैंक की महू शाखा से जुड़े एक म्यूल बैंक खाते में 5 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक इस खाते से मध्य प्रदेश के अलावा भी देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की दर्जनों शिकायतों का संबंध मिला है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों से इस खाते से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं।

विशेष ओटीपी ऐप के जरिए चलता था खेल

पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए, पुलिस के अनुसार ऐप-रिलीज, सोलएसएमएस और ड्रीमपे जैसे विशेष ओटीपी ऐप का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपियों के मुताबिक इन ऐप की एपीके फाइल कथित तौर पर चीनी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाती थी। संबंधित सिम जिस मोबाइल में लगी होती थी, उसी मोबाइल में ऐप को संचालित किया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि ऐप का सर्वर ऑनलाइन रहने के दौरान बैंकिंग लेन-देन के लिए आने वाले ओटीपी संबंधित संचालक तक पहुंचते थे और इसके बाद खाते से लेन-देन किए जाते थे।

एक बैंक खाते के लिए अलग पहचान संख्या

पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर प्रत्येक बैंक खाते के लिए अलग पहचान संख्या का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपियों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैंक विवरण और लेन-देन की जानकारी भी जांचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गेमिंग से जुड़े भुगतान के लिए व्यापारी क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता था।

4 कंपनियों से संपर्क का दावा

इंदौर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने करीब चार कंपनियों के संपर्क में होने की बात बताई है। आरोपी के अनुसार प्रत्येक कंपनी में करीब 8 से 10 एजेंट काम करते हैं। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों और टेलीग्राम कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

PM Modi Mumbai Visit Live: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में होंगे शामिल

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला