इंदौर का राजेन्द्र नगर थाना (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ

Indore Crime News: इंदौर में एमडी ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री से एसीपी कार्यालय में देर रात तक पूछताछ की।

अंशुल मुकाती

Indore Police Nana Patwari Interrogation: इंदौर में एमडी ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री को एसीपी कार्यालय बुलाकर देर रात तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाना पटवारी के वकील भी मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों से ड्रग्स नेटवर्क, क्रिकेट सट्टेबाजी और पुराने मामलों से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए।

डीसीपी ने पूछताछ की पुष्टि की

जोन-2 के डीसीपी नरेंद्र रावत ने नाना पटवारी को पूछताछ के लिए तलब किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ का उद्देश्य हाल ही में पकड़े गए एमडी ड्रग्स तस्करों और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन की जानकारी जुटाना है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में मिले इनपुट का विश्लेषण कर रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

क्रिकेट सट्टा मामले में पुलिस अब तीन अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क के संचालन और आर्थिक लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

कुछ युवतियों से भी हुई पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े कुछ युवतियों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे नेटवर्क के संपर्क, गतिविधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई है। हालांकि पुलिस ने अभी उनके संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, पुलिस नाना पटवारी से फिलहाल और पूछताछ कर सकती है ।

यह भी पढें:

रिमांड पर आरोपी, आगे हो सकती है बड़ी कार्रवाई

एमडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी फिलहाल इंदौर पुलिस की रिमांड पर हैं। उनसे लगातार पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन, क्रिकेट सट्टा नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे और लोगों को तलब किया जा सकता है। जांच एजेंसियों का फोकस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और उससे जुड़े सभी आरोपियों तक पहुंचने पर है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत