कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- AI) 
इंदौर

इंदौर में युवतियों ने सहेली को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, कांच की बोतल से हमला, वीडियो वायरल

Girls Fight Video Viral: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवती पर उसकी ही पूर्व सहेलियों ने जानलेवा हमला कर दिया। लड़कियों की मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रीतेश जैन

Indore Girls Fight Case: आर्थिक राजधानी इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रंजिश और आपसी विवाद के चलते हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती पर उसकी ही पुरानी सहेलियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना श्रीमाया होटल के पास स्थित एक कैफे के बाहर की है, जहाँ सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली है और वर्तमान में इंदौर के नेहरू नगर क्षेत्र में निवास कर रही है। घटना के समय वह कैफे के बाहर मौजूद थी, तभी उसकी तीन पूर्व सहेलियां वहां पहुँच गईं। बताया जा रहा है कि इनके बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने आपा खो दिया और पीड़िता पर टूट पड़ीं।

सड़क पर घसीटा और कांच की बोतलों से किया वार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने पहले उसे घेरा और भद्दी गालियां देनी शुरू कीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। हमलावर युवतियों ने न केवल लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, बल्कि पास ही पड़ी कांच की बोतलों और नुकीले हथियारों से भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

लोगों को आता देख भागीं युवतियां

कैफे के बाहर मचे इस शोर और पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के लोग और कैफे स्टाफ तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवतियां मौके से फरार हो गईं, लेकिन जाते-जाते उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में एमआईजी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा उज्जैन निवासी युवती की शिकायत पर तीन युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुरानी रंजिश के चलते विवाद की बात सामने आई है। वायरल वीडियो और कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता