सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर मेट्रो से समृद्धि की नई उड़ान; CM मोहन यादव बोले- प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.67 लाख हुई

Indore Metro Prosperity Boost: इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- प्रति व्यक्ति आय 11,700 से बढ़कर 1.67 लाख हुई और बिजली उत्पादन 31 हजार MW पहुंचा।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Indore Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मेट्रो सेवा के दोबारा शुरू होने को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश का प्रमुख आर्थिक और समृद्धि का केंद्र है। करीब 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो सेवा शुरू होने से शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बिजली उत्पादन में हुई वृद्धि का आंकड़ा बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पहले करीब 5 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था, जो अब बढ़कर 31 हजार मेगावाट तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का भी उल्लेख किया।

प्रति व्यक्ति आय 11,700 से बढ़कर 1.67 लाख हुई- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनके मुताबिक, पहले लंबे समय तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 11,700 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 67 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक पहुंच गई है।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर CM का बयान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनका मध्य प्रदेश में स्वागत है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के पुराने शासनकाल को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को वर्ष 1956 से 2002-03 तक के अपने शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के साथ अन्याय हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने पुराने कर्मों के लिए जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

मेट्रो के साथ सियासी बयानबाजी भी तेज

इंदौर में मेट्रो सेवा की शुरुआत और शहर में चल रहे विकास कार्यों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। एक ओर उन्होंने मेट्रो को इंदौर के विकास और बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए अहम बताया, वहीं राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर सवाल उठाते हुए पार्टी से जनता से माफी मांगने की बात कही।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं