पुलिस गिरफ्त में मारपीट करने वाले आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

करोड़ों की जमीन विवाद में पुलिस पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर होगा खुलासा

Indore Crime News: इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में करोड़ो रुपये की विवादित जमीन को लेकर पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अंशुल मुकाती

Indore Police Assault:इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित डायमंड कॉलोनी में करीब करोड़ो रुपये की विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क और घटना की साजिश का खुलासा करेगी।

डायल-112 टीम पर किया था हमला

पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 की रात डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आरक्षक आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। हमले में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरक्षक विजयपाल के सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि दूसरे जवान को भी चोटें लगी थीं। मामले में अगले दिन 23 जून को कनाड़िया थाने में अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने के बाद चार आरोपियों को दबोचा

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने में दो दिन लग गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन, मोहम्मद अफजल शेख, दर्शन कचनारे और चंदन वर्मा शामिल हैं।

हमले में प्रयुक्त हथियार भी जब्त

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। कनाड़िया थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में रखा गया है।

यह भी पढें:

रिमांड पर आरोपियों से होगी पूछताछ

इंदौर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर यह पता लगाया जाएगा कि हमला पूर्व नियोजित था या नहीं, घटना में और कौन-कौन शामिल थे तथा विवादित जमीन पर कब्जे की पूरी साजिश के पीछे किन लोगों की भूमिका है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप