आरोपी का निकाला जुलूस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर के खजराना में मामूली विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

Indore Crime News: खजराना क्षेत्र में तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसका जुलूस निकाला है।

प्रीतेश जैन

Indore Khajrana Knife Attack: इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। तंजीम नगर स्थित गोश्त मार्केट में मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बात करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अकरम खान ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका ममेरा भाई शाहनवाज अपने साथी आसिम खान के साथ गोश्त मार्केट में खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पास में मौजूद आरिफ बरकाती ने तेज आवाज में बात करने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

चाकू से किया जानलेवा हमला

शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आरिफ बरकाती ने गाली-गलौज की और कुछ देर बाद अपने घर से धारदार चाकू लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने शाहनवाज पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ वार किए। चाकू के वार शाहनवाज के पेट, पैर और चेहरे के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। बीच-बचाव के दौरान आरोपी की बेटी अनम के हाथ में भी चोट लगने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले अरिहंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://youtu.be/ut9912zDBN8?si=9QEwwRcq7F5hFsCv

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा